logo
Breaking News
● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद
क्राइम

Roorkee:- आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन, गोकशी की वारदात नाकाम—दो आदतन तस्कर गिरफ्तार, एक गाय बरामद..

✍ Super Admin 🕒 04 Jan 2026, 09:37 PM
Roorkee:- आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन, गोकशी की वारदात नाकाम—दो आदतन तस्कर गिरफ्तार, एक गाय बरामद..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: हरिद्वार जिले में गोकशी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। गंगनहर क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही नाकाम कर दिया। आम के बाग में चोरी-छिपे की जा रही गोकशी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर गौ तस्करों को मौके से दबोच लिया और एक गाय को सुरक्षित मुक्त कराया।

SSP हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिले में गोकशी जैसी गंभीर और संवेदनशील घटनाओं के विरुद्ध सख़्त रुख अपनाया गया है। अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस को लगातार गश्त, संदिग्धों की चेकिंग और मुखबिर नेटवर्क को और मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं।

इसी अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि लाठरदेवा तिराहा के पास आम के बाग में गोकशी की तैयारी चल रही है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और वहां से दो आरोपियों को गाय और गोकशी में प्रयुक्त औजारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना गंगनहर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


गिरफ्तार आरोपी....
1:- आस मोहम्मद पुत्र फुरकान, निवासी नगला कुबड़ा, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार (20 वर्ष)
2:- सलमान पुत्र फुरकान, निवासी नगला कुबड़ा, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार (19 वर्ष)
आपराधिक रिकॉर्ड.....
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आस मोहम्मद के खिलाफ गोकशी, गुंडा एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सलमान भी पूर्व में गोकशी और निरोधात्मक कार्रवाई से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम....
उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
अ0उ0नि0 मनीष कवि
हे0का0 अशोक तिवारी
हो0गा0 महक सिंह

Comments (0)