logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
क्राइम

पीरपुरा में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्थरबाजी में एक गंभीर घायल.. (देखे विडियो)

✍ Super Admin 🕒 18 Mar 2026, 01:56 PM
पीरपुरा में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्थरबाजी में एक गंभीर घायल.. (देखे विडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


हरिद्वार जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम पीरपुरा में बुधवार सुबह एक पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रही रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।


छतों से बरसाए पत्थर, गांव में मची अफरा-तफरी
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अफजाल और उसके भाई इकबाल के बीच करीब एक साल से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की महिलाओं ने घर की छतों से पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुई इस पत्थरबाजी से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।


घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला
पीड़ित अफजाल का आरोप है कि पत्थरबाजी के बाद आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट आई। अफजाल का कहना है कि यदि उसके अन्य भाइयों ने बीच-बचाव नहीं किया होता, तो उसकी जान जा सकती थी।


पहले भी हो चुकी हैं हमले की कोशिशें
घायल अफजाल ने आरोप लगाया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार उस पर जानलेवा हमले की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन हर बार मामला किसी तरह शांत हो गया।
पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग


घटना के बाद घायल अफजाल ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उसने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments (0)