logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
क्राइम

हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 15.37 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 21 May 2026, 09:59 PM
हरिद्वार में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 15.37 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻



हरिद्वार। हरिद्वार में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.37 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया। मामले में “रहमान उर्फ मोटा भाई” नाम के एक अन्य आरोपी का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि हरिद्वार में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। एसएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में नगर कोतवाली पुलिस टीम टिबड़ी रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और अचानक बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम को शक होने पर पीछा कर दोनों को दबोच लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान आजाद पुत्र इकबाल निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी और शौकीन पुत्र जामिन निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी के रूप में बताई। तलाशी के दौरान आजाद के पास से 7.20 ग्राम और शौकीन के कब्जे से 8.17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे यह स्मैक “रहमान उर्फ मोटा भाई” से खरीदकर लाए थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल, अपर उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल रमेश सिंह शामिल रहे।

Comments (0)