logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
राजनीति

पिरान कलियर थाने में नए थाना अध्यक्ष कमल मोहन भंडारी का जोरदार स्वागत

✍ Super Admin 🕒 04 Apr 2026, 07:02 PM
पिरान कलियर थाने में नए थाना अध्यक्ष कमल मोहन भंडारी का जोरदार स्वागत

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर।  कलियर थाने में नव नियुक्त थाना अध्यक्ष कमल मोहन भंडारी के पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू, राष्ट्रीय सचिव मौसम अली, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी हाजी खालिद, युवा सपा नेता शाहरुख मलिक समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर राव धन्नू ने कहा कि कमल मोहन भंडारी एक कर्तव्यनिष्ठ और प्रतिभाशाली पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने पिछले कार्यकालों में हमेशा जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।


वहीं मौसम अली ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि साबिर बाबा की नगरी में ऐसे अधिकारी की तैनाती हुई है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान हाजी खालिद, शाहरुख मलिक, हसीन, रिहान, राहुल सहित कई स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Comments (0)