logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
राजनीति

पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग

✍ Javed Ansari 🕒 27 Jun 2026, 05:44 PM
पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर/रुड़की। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नंबर-1 के सभासद अमजद अली ने अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) विद्युत वितरण खंड, रुड़की को पत्र देकर क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है। उन्होंने कहा कि इमाम साहब रोड स्थित 400 केवीए ट्रांसफार्मर पर लगी एमसीबी हर 20 से 30 मिनट में ट्रिप हो जाती है, जिससे क्षेत्र में कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है और भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


सभासद ने पत्र में बताया कि ट्रांसफार्मर से जुड़ी विद्युत लाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है, जो बार-बार टूट जाती है। करीब दो माह पहले लाइन बदलने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन लगभग 200 मीटर लाइन बदलने के बाद एक स्थान पर खंभा टूट जाने से कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा टूटे हुए खंभे पर ही बिजली लाइन लटका कर आपूर्ति चालू कर दी गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


पत्र में वार्ड की छोटी गलियों में नए बिजली खंभे लगाने और पूरी जर्जर लाइन को बदलने की मांग भी की गई है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। इसके अलावा सभासद अमजद अली ने जल संस्थान की पानी की टंकी के ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति को पुनः रुड़की फीडर से जोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि वर्तमान में पिरान कलियर बिजलीघर से आपूर्ति होने के कारण बार-बार बिजली बाधित होती है, जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा रहा है। उन्होंने जनहित को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Comments (0)