logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
उत्तराखंड

हरिद्वार में नए कप्तान का सख्त अंदाज — नवनीत सिंह भुल्लर का पहला सैनिक सम्मेलन, समस्याएं छिपाने पर नाराजगी..

✍ Super Admin 🕒 25 Feb 2026, 03:39 PM
हरिद्वार में नए कप्तान का सख्त अंदाज — नवनीत सिंह भुल्लर का पहला सैनिक सम्मेलन, समस्याएं छिपाने पर नाराजगी..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में सख्त संदेश देते हुए नवनीत सिंह ने एसएसपी हरिद्वार का कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को जनपद का पहला सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित सम्मेलन कक्ष में हुए इस कार्यक्रम में कप्तान का सख्त लेकिन प्रेरणादायक अंदाज देखने को मिला।

सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों की ओर से केवल दो समस्याएं सामने आने पर एसएसपी ने नाराजगी जताई और इसे जमीनी हकीकत से परे बताया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारी सैनिक सम्मेलन से पहले कर्मचारियों की गोष्ठी आयोजित कर उनकी वास्तविक समस्याओं की जानकारी लें और गंभीर समस्याओं से जूझ रहे कर्मचारियों को सम्मेलन में साथ लेकर आएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

समस्याओं को लेकर कप्तान का स्पष्ट संदेश.....
एसएसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों की समस्याएं छिपाने के बजाय उन्हें खुलकर सामने लाया जाए। इससे न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि पुलिस व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने की नसीहत दी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान.....
सम्मेलन के अंत में कर्तव्य के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 35 कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें 29 पुरुष पुलिसकर्मी, 1 पुरुष होमगार्ड, 4 महिला पुलिसकर्मी और 1 महिला पीआरडी कर्मी शामिल रहे। सभी को “मैन ऑफ द मंथ” और “वुमन ऑफ द मंथ” सम्मान से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उनके साथ संयुक्त फोटोग्राफ भी खिंचवाई गई।

जनवरी 2026 के “मैन/वुमन ऑफ द मंथ”......
जनवरी माह के लिए जनपद के विभिन्न थानों, इकाइयों और कार्यालयों से कुल 30 जवानों को “मैन ऑफ द मंथ” तथा 5 महिला कर्मियों को “वुमन ऑफ द मंथ” चुना गया। इनमें कोतवाली नगर, कनखल, श्यामपुर, ज्वालापुर, बहादराबाद, रानीपुर, सिड़कुल, रुड़की, गंगनहर, लक्सर, मंगलौर, भगवानपुर सहित विभिन्न इकाइयों के कर्मी शामिल रहे।

Comments (0)