logo
Breaking News
● हज 2027 उत्तराखंड के 1526 यात्रियों का चयन । ● रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद ● राहिल कुरैशी बने अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के नए सेक्रेटरी ● हरिद्वार में विवादित धार्मिक कार्यक्रम पर रोक: कांवड़ मेले के बीच सलीम वास्तिक की मौजूदगी से बढ़ी हलचल (देखे वीडियो) ● मालिश के बहाने बुजुर्गों के सोने के आभूषण उड़ाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, छह लाख का सोने का कड़ा बरामद ● ऑपरेशन प्रहार: ₹5000 का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, छह महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा ● प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा ● श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो) ● कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई ● पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग ● कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद ● 13 दिन स्कूल बंद, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई ● ₹5000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा ● राजकीय सम्मान के साथ निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
देश

"मंगलौर में विरोध की गूंज: खामेनई की मौत की खबर पर शिया समुदाय सड़कों पर, अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी, (देखें वीडियो)..

✍ Super Admin 🕒 01 Mar 2026, 07:02 PM
"मंगलौर में विरोध की गूंज: खामेनई की मौत की खबर पर शिया समुदाय सड़कों पर, अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी, (देखें वीडियो)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में उस समय माहौल गरमा गया जब आयतुल्लाह सैयद अली हुसैनी ख़ामेनई की कथित मौत की खबर सामने आई। खबर के बाद शिया समुदाय के लोगों ने मोहल्ला पठानपुरा स्थित बड़े इमामबाड़ा में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं समेत हजारों लोग शामिल हुए और घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।

धार्मिक नेतृत्व और “शहादत” का दावा....
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खामेनई केवल ईरान के सर्वोच्च नेता ही नहीं, बल्कि विश्वभर के शिया समुदाय के लिए एक प्रमुख धार्मिक मार्गदर्शक और प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। समुदाय के लोगों ने उनकी मृत्यु को “शहादत” करार देते हुए कहा कि उनके विचार और नेतृत्व हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप.....
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि इतिहास में अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठती रही है और आज भी किसी प्रकार के जुल्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्याय के आधार पर कोई भी शक्ति लंबे समय तक कायम नहीं रह सकती।

गंगा-जमुनी तहजीब और शांति की अपील....
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने भारत सरकार से देश में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाना चाहिए और लोगों से संयम व सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

प्रशासन की कड़ी निगरानी....
कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की पैनी नजर रही। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर दिल्ली, लखनऊ और कश्मीर समेत देश के अन्य हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन और सभाओं की खबरें सामने आई हैं, जहां प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

Comments (0)