logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
उत्तराखंड

"घोसीपुरा केस में बड़ा खुलासा, वायरल वीडियो निकला साजिश का हथियार..!

✍ Super Admin 🕒 08 Feb 2026, 04:33 PM
"घोसीपुरा केस में बड़ा खुलासा, वायरल वीडियो निकला साजिश का हथियार..!

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के गांव घोसीपुरा में तीन दिन पहले हुए खूनी संघर्ष के मामले ने अब नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। इस मामले में विपक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया वीडियो अब पूरी तरह संदिग्ध साबित होता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक ने खुद सामने आकर इसकी सच्चाई उजागर कर दी है।

वायरल वीडियो में जमीन पर पड़े युवक की पहचान अनुज के रूप में की गई थी, जिसके पास एक देशी तमंचा दिखाकर उसे आरोपी के तौर पर पेश करने की कोशिश की गई। लेकिन अब अनुज ने मीडिया को बताया कि यह वीडियो उसकी मर्जी से नहीं, बल्कि दबाव, धमकी और डर के माहौल में बनवाया गया था।

अनुज का आरोप है कि वीडियो बनाने वाले लोग दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसने बताया कि पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, फिर तमंचा दिखाकर उसे डराया गया और हाकम के खिलाफ बयान देने के लिए मजबूर किया गया। युवक ने यह भी कहा कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गईं।

पीड़ित युवक के अनुसार, विपक्ष ने उसे जानबूझकर मोहरा बनाकर वीडियो वायरल किया, ताकि पुलिस पर क्रॉस केस दर्ज कराने का दबाव बनाया जा सके और पूरे घटनाक्रम को गलत दिशा में मोड़ा जा सके।

गौरतलब है कि इस खूनी संघर्ष में हाकम समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हाकम की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। अब वायरल वीडियो की पोल खुलने के बाद मामला और भी संगीन हो गया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस साजिश के पीछे कौन लोग हैं और किसके इशारे पर कानून व पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई।

Comments (0)