logo
Breaking News
● हरिद्वार को नशामुक्त बनाने की कवायद तेज, अवैध नशे के कारोबार पर प्रशासन सख्त ● कलियर पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ● सिकरी शरीफ में धूमधाम से मनाया गया 57वां उर्स-ए-मुबारक और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, मौलाना उमर लतीफ़ी ने दिया अमन और भाईचारे का पैगाम ● 7.73 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने NDPS एक्ट में दर्ज किया मुकदमा ● आदतन अपराधी को हरिद्वार जिले से किया गया तड़ीपार, एक महीने तक जिले में प्रवेश पर रोक ● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश
क्राइम

हरिद्वार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: PIT-NDPS एक्ट में हिस्ट्रीशीटर अनित पाल गिरफ्तार, नशा तस्करों में हड़कंप

✍ Super Admin 🕒 18 Apr 2026, 03:03 PM
हरिद्वार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: PIT-NDPS एक्ट में हिस्ट्रीशीटर अनित पाल गिरफ्तार, नशा तस्करों में हड़कंप

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: जनपद में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अनित पाल को PIT-NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों और नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

SSP के निर्देश पर तेज हुआ अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पूरे जनपद में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। खासतौर पर PIT-NDPS एक्ट के तहत हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए गए थे, जिसके चलते पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है।

थाना प्रभारी अजय शाह की टीम की बड़ी कामयाबी
थाना सिडकुल प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अनित पाल पुत्र गिरधारी लाल निवासी ग्राम मानकपुर आदमपुर (थाना झबरेड़ा), हाल निवासी गणपति विहार, रावली महदूद को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सचिव गृह उत्तराखंड द्वारा PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

दबिश देकर किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि हरिद्वार पुलिस अपराध और नशे के खिलाफ पूरी तरह सख्त है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
टीम की अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजय शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास रावत और हेड कांस्टेबल मुजफ्फर बेग की अहम भूमिका रही। टीम की मुस्तैदी और बेहतर तालमेल से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।

Comments (0)