logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
क्राइम

“50 हजार की रिश्वत लेते ही दबोचा गया JE, विजिलेंस के ट्रैप में फंसा जल विद्युत निगम का इंजीनियर”

✍ Super Admin 🕒 21 May 2026, 09:37 PM
“50 हजार की रिश्वत लेते ही दबोचा गया JE, विजिलेंस के ट्रैप में फंसा जल विद्युत निगम का इंजीनियर”

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

उत्तराखंड। ऋषिकेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल विद्युत निगम में तैनात जूनियर इंजीनियर फैजल खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंजीनियर पर एक ठेकेदार का लंबित भुगतान जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। कार्रवाई के बाद विभागीय दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार ठेकेदार ने विजिलेंस विभाग से शिकायत की थी कि उसका बिल पास कराने के लिए लगातार पैसों की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर देहरादून विजिलेंस यूनिट ने ऋषिकेश में जाल बिछाया।
बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत जैसे ही जेई फैजल खान ने ठेकेदार से 50 हजार रुपये लिए, विजिलेंस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम भी आरोपी के पास से बरामद कर ली।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को देहरादून ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वतखोरी में शामिल किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार जेई मूल रूप से काशीपुर का रहने वाला है। हाल के दिनों में प्रदेश के कई सरकारी विभागों में लगातार हो रही विजिलेंस कार्रवाइयों से अधिकारियों और कर्मचारियों में बेचैनी बढ़ गई है।

Comments (0)