logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
क्राइम

हरिद्वार से 6 माह के लिए बाहर फेंका गया हिस्ट्रीशीटर, अपराधियों में मचा हड़कंप

✍ Super Admin 🕒 15 May 2026, 09:23 PM
हरिद्वार से 6 माह के लिए बाहर फेंका गया हिस्ट्रीशीटर, अपराधियों में मचा हड़कंप

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रूड़की: हरिद्वार पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अब आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपदभर में हिस्ट्रीशीटरों, गुंडा तत्वों और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने साफ कहा है कि “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


इसी अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने एक आदतन अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे छह माह के लिए हरिद्वार जनपद से जिला बदर करा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा
प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर के नेतृत्व में मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ललित कुमार पुत्र वेदराम उर्फ वेदपाल निवासी लाठरदेवा हुण, थाना झबरेड़ा को चिन्हित किया। पुलिस द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियों का सत्यापन और रिकॉर्ड की समीक्षा की गई, जिसके बाद उसके खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार को भेजी गई।

जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए जिला बदरी के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार ने आरोपी ललित कुमार को छह माह के लिए जनपद से बाहर किए जाने के आदेश जारी किए। आदेश के अनुपालन में मंगलौर पुलिस आरोपी को हरिद्वार सीमा से बाहर मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा तक छोड़कर आई और सख्त चेतावनी दी गई कि यदि वह निर्धारित अवधि के दौरान हरिद्वार जनपद में दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आदेश तोड़ा तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिला निष्कासन आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित आरोपी के खिलाफ गुण्डा अधिनियम की धारा-10 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस धारा में छह माह से लेकर तीन वर्ष तक के कठोर कारावास का प्रावधान है।
हरिद्वार police का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले अपराधियों के खिलाफ इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।

Comments (0)