logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
क्राइम

Haridwar:- पार्किंग मैनेजर को कार के रौंदने वाले हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर दबोचे गए, (देखें वीडियो)..

✍ Super Admin 🕒 11 Jan 2026, 10:27 PM
Haridwar:- पार्किंग मैनेजर को कार के रौंदने वाले हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर दबोचे गए, (देखें वीडियो)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार।  दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में पार्किंग शुल्क को लेकर हुआ विवाद खूनखराबे में बदल गया। फीस दिए बिना निकलने की कोशिश कर रहे कार सवारों ने ड्यूटी पर तैनात पार्किंग मैनेजर को बेरहमी से गाड़ी से रौंद दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय मैनेजर की मौत हो गई, जिससे शहर में आक्रोश फैल गया। हालांकि, हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

घटना को लेकर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने इलाके में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की घेराबंदी की।

शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार सहित दोनों आरोपियों को चमगादड़ टापू क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में पहले लगी धारा 105 बीएनएस को हटाकर धारा 103(1), 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपियों को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीते दिन शनिवार को वादी प्रताप सिंह द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार में दी गई तहरीर में बताया गया कि वैगनआर कार चालक ने पार्किंग शुल्क दिए बिना बैरियर तोड़ते हुए फरार होने का प्रयास किया। जब पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार ने वाहन रोकना चाहा तो चालक ने जान से मारने की नीयत से उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सहदेव कुमार की उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपी विशाल पुत्र बिनोद व सूरज पुत्र चन्द्र सिंह, निवासीग, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले है। जिनके कब्जे से  घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की गई है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक: रितेश शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक: नन्द किशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक: चरण सिंह, अपर उपनिरीक्षक: सन्दीप वर्मा, कांस्टेबल: राकेश, पवन व दिनेश शामिल रहे।

Comments (0)