logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
उत्तराखंड

Haridwar:- सैनिक सम्मेलन में जवानों से संवाद, उत्कृष्ट कार्य पर 36 पुलिसकर्मी सम्मानित..

✍ Super Admin 🕒 29 Jan 2026, 03:22 PM
Haridwar:- सैनिक सम्मेलन में जवानों से संवाद, उत्कृष्ट कार्य पर 36 पुलिसकर्मी सम्मानित..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: जनपद प्रभारी के साथ-साथ अभिभावक की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ब्रस्पतिवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में एसएसपी डोबाल ने मातहत जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।
सम्मेलन के दौरान एसएसपी डोबाल ने सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों की कुशल-क्षेम पूछते हुए उनकी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। अपने स्तर की समस्याओं का तत्काल समाधान करते हुए अन्य स्तरीय समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर एसएसपी डोबाल ने ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य, जटिल अपराधों के सफल अनावरण और जनसेवा में सराहनीय योगदान देने वाले 36 पुलिस/होमगार्ड कर्मियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में 05 महिला पुलिस एवं होमगार्ड कर्मी भी शामिल रहीं। सभी को “मैन ऑफ द मंथ” सम्मान से नवाजा गया।

एसएसपी डोबाल ने इस अवसर पर कहा कि जवानों की समस्याओं का समाधान और उनके मनोबल को ऊंचा रखना उनकी प्राथमिकता है। ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किए गए कार्यों को हर हाल में प्रोत्साहित किया जाएगा।

माह दिसम्बर 2025 के लिए “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” से सम्मानित कार्मिक.....
कोतवाली नगर
कांस्टेबल राहुल धनिक
थाना श्यामपुर
कांस्टेबल विनीत कुमार
थाना कनखल
कांस्टेबल संजू सैनी
कोतवाली ज्वालापुर
होमगार्ड शायरा बानो
थाना बहादराबाद
महिला कांस्टेबल नेहा डुकलान
कोतवाली रानीपुर
कांस्टेबल दीप गौड़
थाना सिड़कुल
वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमर
हेडकांस्टेबल संजय तोमर
कोतवाली रुड़की
कांस्टेबल गुलबहार
कोतवाली गंगनहर
महिला कांस्टेबल फुल्लो राय
होमगार्ड सुबोध चौधरी
थाना कलियर
अ०उपनिरीक्षक सूरज नेगी
हेडकांस्टेबल सोनू कुमार
कोतवाली लक्सर
कांस्टेबल नवीन चन्द
थाना पथरी
अ०उपनिरीक्षक मुकेश राणा
थाना खानपुर
कांस्टेबल त्रेपन सिंह
कोतवाली मंगलौर
अ०उपनिरीक्षक ललिता
कांस्टेबल विनोद
थाना झबरेड़ा
उपनिरीक्षक जय सिंह राणा
थाना भगवानपुर
कांस्टेबल अजय चन्देल
थाना बुग्गावाला
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह
कार्यालय पुलिस अधीक्षक नगर
कांस्टेबल अरविन्द चौहान
कार्यालय क्षेत्राधिकारी मंगलौर
कांस्टेबल पंकज पाण्डेय
दूरसंचार
कांस्टेबल सन्तोष चौहान
फायर सर्विस रुड़की
फायरमैन सुनील सिंह
पुलिस लाइन हरिद्वार
कांस्टेबल जय सिंह
आई०आर०बी० प्रथम बी दल
कांस्टेबल पंकज मेहता
अभियोजन कार्यालय
कांस्टेबल जितेन्द्र रावत
ए०एन०टी०एफ०
उपनिरीक्षक विक्रम सिंह बिष्ट
कार्यालय पुलिस अधीक्षक यातायात
महिला कांस्टेबल किरण
सीपीयू हरिद्वार
कांस्टेबल अशोक कुमार
यातायात रुड़की
अ०उपनिरीक्षक मनोज कुमार
पीसी-3
कांस्टेबल शीशपाल राणा
एम०सी०यू०
हेडकांस्टेबल अशोक कुमार
नेफिस
कांस्टेबल दिगम्बर

Comments (0)