logo
Breaking News
● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल
क्राइम

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

✍ Super Admin 🕒 20 May 2026, 04:35 PM
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में गठित टीम ने 19 मई 2026 को नहर पटरी बहादराबाद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने विनीत चौधरी पुत्र सतीश निवासी ग्राम खानपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 11.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0 127/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान एवं कांस्टेबल बलवंत सिंह शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)