logo
Breaking News
● आस्था के केंद्र में बवाल! पिरान कलियर दरगाह परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी सफलता, लापता महिला और 5 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद ● मंगलौर में दिनदहाड़े जानलेवा हमला, मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप (देखे वीडियो) ● हरिद्वार में आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, ताबड़तोड़ छापेमारी में अवैध शराब का जखीरा बरामद ● 17 माह बाद मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12.57 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ● हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक साथी को बचाने उतरे चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबकर मौत (देखे वीडियो) ● हरिद्वार: कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार ● जश्न-ए-ख़ैरुल वरा की तैयारियों के बीच AWN Foundation का गठन ● हज 2027 उत्तराखंड के 1526 यात्रियों का चयन । ● रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद ● राहिल कुरैशी बने अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के नए सेक्रेटरी ● हरिद्वार में विवादित धार्मिक कार्यक्रम पर रोक: कांवड़ मेले के बीच सलीम वास्तिक की मौजूदगी से बढ़ी हलचल (देखे वीडियो) ● मालिश के बहाने बुजुर्गों के सोने के आभूषण उड़ाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, छह लाख का सोने का कड़ा बरामद ● ऑपरेशन प्रहार: ₹5000 का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, छह महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा
क्राइम

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी: कर्नाटक से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 19 Apr 2026, 01:56 PM
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी: कर्नाटक से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर । ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्ची को कर्नाटक से सकुशल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना होने से समय रहते रोक दी गई। पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को पिरान कलियर थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाली एक महिला कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई और वापस नहीं लौटी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद ली। संदिग्ध महिला की लोकेशन लगातार बदलती रही—पहले रुड़की, फिर दिल्ली, लखनऊ, मध्यप्रदेश होते हुए आखिरकार कर्नाटक के बैंगलोर में ट्रेस हुई।

पुलिस टीम ने 16 अप्रैल को कर्नाटक पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर पहले रुड़की, फिर सहारनपुर और दिल्ली ले गई। इसके बाद उसे “मंगलौर” ले जाने का झांसा देकर बैंगलोर पहुंच गई। वहां उसका मकसद बच्ची से भीख मंगवाना और उसे गलत कामों में धकेलना था।

गरीबी का फायदा उठाने की साजिश नाकाम
पीड़िता की मां बेहद गरीब है और भीख मांगकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। उसे उम्मीद नहीं थी कि उसकी बेटी मिल पाएगी, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी बेटी सुरक्षित वापस मिल गई। बच्ची को देखकर मां के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।
पुलिस की सराहना
इस सफल कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने हरिद्वार पुलिस की जमकर सराहना की। एसएसपी हरिद्वार ने भी टीम की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।


पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें देवेन्द्र सिंह तोमर, रामअवतार, सोनू कुमार, महिपाल तोमर और महिला कांस्टेबल सरिता राणा शामिल रहे।

Comments (0)