logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
राजनीति

पिरान कलियर में मौत को दावत देता जर्जर पुल, सपा नेताओं का फूटा गुस्सा—आंदोलन की चेतावनी

✍ Super Admin 🕒 24 Mar 2026, 03:05 PM
पिरान कलियर में मौत को दावत देता जर्जर पुल, सपा नेताओं का फूटा गुस्सा—आंदोलन की चेतावनी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। धार्मिक नगरी पिरान कलियर में गटर वाले पुल के सामने बनी सड़क और पुल की हालत बेहद खतरनाक हो चुकी है। पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है और उसमें से सरिया बाहर निकल आई है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी और अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने मौके का निरीक्षण कर बिडकूल डिपार्टमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया। नेताओं का कहना है कि पिरान कलियर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां रोजाना हजारों लोग आते हैं, लेकिन इसके बावजूद बिडकूल डिपार्टमेंट  गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।


अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द सड़क और पुल की मरम्मत नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
इस दौरान सपा नेता हाजी खालिद, शाहरुख मलिक, शमीम अहमद समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Comments (0)