logo
Breaking News
● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता
क्राइम

हरिद्वार में तीन तलाक, हलाला और दहेज उत्पीड़न मामले में चार्जशीट दाखिल

✍ Super Admin 🕒 14 May 2026, 08:47 PM
हरिद्वार में तीन तलाक, हलाला और दहेज उत्पीड़न मामले में चार्जशीट दाखिल

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के थाना बुग्गावाला क्षेत्र में चर्चित तीन तलाक, हलाला और दहेज उत्पीड़न मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। महिला उत्पीड़न, मारपीट और धार्मिक आड़ में प्रताड़ना से जुड़े इस मामले ने क्षेत्र में काफी चर्चा बटोरी थी।

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला निवासी एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ थाना बुग्गावाला में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, मारपीट की गई और तीन तलाक देकर मानसिक रूप से परेशान किया गया। मुकदमे में मौ० दानिश, सईद, मौ० अरसद, परवेज, जावेद सहित परिवार की कुछ महिलाओं को भी नामजद किया गया था।

हलाला प्रकरण में नया नाम आया सामने
एसएसपी Navneet Singh Bhullar के निर्देश पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू की। विवेचना के दौरान हलाला प्रकरण में देहरादून निवासी रहमान पुत्र वहीद का नाम भी सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में UCC एक्ट की संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए उसे भी आरोपी बनाया।

पर्याप्त साक्ष्यों के बाद कोर्ट में दाखिल हुआ आरोप पत्र
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, मुस्लिम विवाह अधिनियम और UCC एक्ट की संबंधित धाराओं में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है।
क्षेत्र में चर्चा का विषय बना मामला
तीन तलाक, हलाला और महिला उत्पीड़न से जुड़ा यह मामला हरिद्वार क्षेत्र में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले की सुनवाई न्यायालय में होगी।

Comments (0)