logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
क्राइम

रुड़की में बर्थडे पार्टी में तमंचा लहराना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 17 May 2026, 02:49 PM
रुड़की में बर्थडे पार्टी में तमंचा लहराना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान तमंचा लहराकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध असलहे के साथ नाचते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार ने जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
शनिवार 17 मई 2026 को कोतवाली रुड़की पुलिस ने सर्विस लाइन डबल फाटक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी युवक अंशुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 203/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी का विवरण
अंशुल कुमार पुत्र देवेन्द्र राम, उम्र 22 वर्ष, निवासी शाकुम्बरी इन्क्लेब, दिल्ली रोड, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार।
बरामदगी
एक तमंचा 315 बोर
एक जिंदा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह
हेड कांस्टेबल रजत चौधरी
हेड कांस्टेबल नूर मलिक
कांस्टेबल अरविंद कुमार
कांस्टेबल अनिल शर्मा
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments (0)