logo
Breaking News
● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा
क्राइम

ATM बूथ में मदद के बहाने करते थे ठगी, बहादराबाद पुलिस ने दबोचे दो शातिर… 17 ATM कार्ड बरामद

✍ Super Admin 🕒 09 May 2026, 02:05 PM
ATM बूथ में मदद के बहाने करते थे ठगी, बहादराबाद पुलिस ने दबोचे दो शातिर… 17 ATM कार्ड बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: जनपद में लगातार बढ़ रही ATM फ्रॉड की घटनाओं पर बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ATM बूथों में भोले-भाले लोगों की मदद करने के बहाने उनके ATM कार्ड बदल लेते थे और बाद में खातों से रकम निकालकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 संदिग्ध ATM कार्ड, दो मोबाइल फोन, ₹900 नकद और बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद की है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में ATM ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को ATM बूथों के आसपास सक्रिय संदिग्धों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार ATM बूथों और बैंकों के आसपास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान SBI ATM बूथ, बहादराबाद पीपल चौक के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे।


पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया। भागने के दौरान बाइक फिसल गई, जिसके बाद दोनों आरोपी झाड़ियों की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में खुला ATM ठगी का राज
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवा उर्फ शिव पुत्र राजेश निवासी फेरुपुर महाराणा प्रताप कॉलोनी, थाना पथरी और मधुसूदन उर्फ मनोज पुत्र चरण सिंह निवासी गढ़मीरपुर, थाना रानीपुर के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 17 ATM कार्ड, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ATM बूथों में बुजुर्गों, महिलाओं और कम पढ़े-लिखे लोगों को मदद का झांसा देकर उनके कार्ड बदल लेते थे और बाद में दूसरे ATM से पैसे निकाल लेते थे।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी ATM फ्रॉड के मामलों में जेल जा चुके हैं और घटना के समय भी नए शिकार की तलाश में ATM बूथ के आसपास घूम रहे थे।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज
कांस्टेबल बिरेन्द्र सिंह
कांस्टेबल मुकेश नेगी
कांस्टेबल नितुल यादव

Comments (0)