logo
Breaking News
● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल
क्राइम

खेत में काम कर रहे युवक पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला

✍ Super Admin 🕒 24 May 2026, 05:25 PM
खेत में काम कर रहे युवक पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाँव पीरपुरा में रविवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कुल्हाड़ी और डंडों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीरपुरा निवासी अरशद अली रविवार सुबह करीब 8 बजे अपने खेत पर काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गाँव के ही मोहर्रम अली, आसकार, सरफराज, अजरुद्दीन और निजामुद्दीन हाथों में कुल्हाड़ी और डंडे लेकर खेत पर पहुंचे और अरशद अली को घेर लिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

पीड़ित अरशद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपियों द्वारा उनके घर के सामने रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा किया जाता है तथा पशु बांधे जाते हैं, जिससे रास्ता बाधित होता है। इस बात का कई बार विरोध करने पर आरोपी पहले भी झगड़ा और गाली-गलौज करते रहे हैं। इसी रंजिश के चलते हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।


हमले के दौरान पीड़ित के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मुनीर, शहजाद और शहरान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पीरपुरा में आए दिन कुछ लोग धारदार हथियार और डंडों के साथ मारपीट व झगड़े पर उतारू रहते हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

मंगलौर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments (0)