logo
Breaking News
● आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह-2026 का आगाज, 1,277 स्नातकों को मिली डिग्री ● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह
क्राइम

₹5 हजार की चोरी के शक में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 100 CCTV खंगालकर पुलिस ने खोला सनसनीखेज हत्याकांड (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 05 Aug 2026, 08:41 PM
₹5 हजार की चोरी के शक में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 100 CCTV खंगालकर पुलिस ने खोला सनसनीखेज हत्याकांड (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर पुलिस ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महज ₹5 हजार की चोरी के शक ने दो दोस्तों के रिश्ते को खौफनाक अंजाम तक पहुंचा दिया। आरोपी ने पहले अपने दोस्त को शराब पिलाई, फिर ईंट और लकड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया और आखिर में रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने प्रेस वार्ता में बताया कि 31 जुलाई को ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


100 से अधिक CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से मिली सफलता
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान अनिल कुमार (23 वर्ष) निवासी ठाकुर नगर, ट्रांजिट कैम्प के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन अनिल अपने तीन दोस्तों के साथ आजादनगर में शराब पी रहा था। बाद में दो दोस्त घर चले गए, जबकि उसका करीबी मित्र सुनील कुमार उर्फ इक्का उसे बहाने से शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गया।


पहले शराब, फिर हमला और अंत में गला घोंटकर हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि अनिल ने उसके ₹5,000 चोरी कर लिए हैं। इसी शक के चलते उसने पहले से हत्या की योजना बनाई। निर्माणाधीन मकान में उसने पहले अनिल को शराब पिलाई, फिर लकड़ी की फन्टी और ईंट से हमला किया। जब अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया तो आरोपी ने मौके पर पड़ी रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।


हत्या में प्रयुक्त रस्सी और ईंट बरामद
घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने रक्तरंजित नमूने सहित अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है। सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा गया है।


आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार उर्फ इक्का (24 वर्ष) पुत्र भारत सिंह, निवासी शिवनगर वार्ड-2, ट्रांजिट कैम्प (मूल निवासी ग्राम सिडौरा, तहसील बिलारी, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना अभी जारी है।
हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी
उप निरीक्षक महेश काण्डपाल
अपर उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश बवाड़ी
हेड कांस्टेबल अनिल कुमार
कांस्टेबल हिमांशु कुमार
पीआरडी वीरु त्रिपाठी

Comments (0)