logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
क्राइम

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 36 घंटे में चोरी का खुलासा

✍ Javed Ansari 🕒 19 Jun 2026, 02:09 PM
ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 36 घंटे में चोरी का खुलासा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

 पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। ग्राम मेहवड़कला निवासी धमेन्द्र शर्मा ने 17 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से चांदी के सिक्के, आभूषण और नगदी चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना कलियर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।


एसएसपी के निर्देशन में चला ऑपरेशन प्रहार:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास गहन जांच करते हुए 50 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। कुशल सुरागरसी और मैनुअल पुलिसिंग के चलते पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान कर ली।


18 जून 2026 की रात धनौरी चौकी पर पुलिस ने एक विधि विवादित किशोर को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में किशोर ने चोरी की घटना कबूल कर ली। उसके कब्जे से चांदी के सिक्के, आभूषण, 10,500 रुपये नगद और वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई।


पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 331(3) और 317(2) की बढ़ोतरी की है। आरोपी किशोर के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। उसे बरामद माल के साथ किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी:
चार सफेद धातु की प्लेटें, चार सिक्के, 10,500 रुपये नगद और एक लोहे की रॉड
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय, उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल इसरार अली और कांस्टेबल माजिद खान की टीम ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

Comments (0)