logo
Breaking News
● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा
क्राइम

खेतों से पानी की मोटर चोरी का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, पांच मोटरें बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 16 Jun 2026, 05:57 PM
खेतों से पानी की मोटर चोरी का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, पांच मोटरें बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में खेतों से लगातार हो रही पानी की मोटर चोरी की घटनाओं का हरिद्वार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच पानी की मोटरें बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है।


जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह ने थाना पथरी में अपने खेत से पानी की मोटर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना पथरी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी व अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।


16 जून को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने खेतों से पानी की मोटर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई पांच पानी की मोटरें बरामद कर ली गईं, जिनकी पहचान और तस्दीक की जा रही है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी
शहजाद पुत्र इरशाद, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पदार्था, थाना पथरी, हरिद्वार।
साहिल पुत्र लियाकत, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पदार्था, थाना पथरी, हरिद्वार।
बरामदगी
चोरी की गई 05 पानी की मोटरें।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर
कांस्टेबल जितेन्द्र पुंडीर
कांस्टेबल मनोज वर्मा
पथरी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Comments (0)