logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
क्राइम

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइक बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 12 Jun 2026, 04:11 PM
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइक बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र से चोरी हुई एक बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 मई को करौंदी निवासी मतलूब तथा 10 जून को सिकंदरपुर भैंसवाल निवासी अहसान की मोटरसाइकिल चोरी होने के मामलों में मुकदमे दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पिछले पांच वर्षों में जेल से छूटे वाहन चोरों का सत्यापन अभियान चलाया। साथ ही सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित सीमावर्ती जनपदों के थानों और जेलों से भी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं।


जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान खेलपुर रोड से खानपुर जाने वाले मार्ग पर तीन संदिग्ध युवकों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर कुल 12 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए गए।


पुलिस के अनुसार बरामद वाहनों में थाना कलियर क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल तथा हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। अन्य बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और संबंधित थानों से संपर्क किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सैनी पुत्र सतपाल निवासी अम्बेहटी थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर, कुलदीप कुमार पुत्र भूल्लन निवासी दादनौर थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर तथा मुनव्वर पुत्र बसीर निवासी कुंडाकला थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि कुलदीप सैनी के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि कुलदीप कुमार के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। तीसरे आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सीमावर्ती जनपदों तक फैली जांच, आधुनिक तकनीक और लगातार चलाए जा रहे अभियानों का ही परिणाम है कि शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सका है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में अपराध कर बच निकलना अब आसान नहीं है और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार सैनी, उपनिरीक्षक मुकेश नौटियाल, उपनिरीक्षक आशीष नेगी, उपनिरीक्षक नीरज रावत, उपनिरीक्षक सुनीत दत्त, उपनिरीक्षक बालाराम जोशी, हेड कांस्टेबल गीतम सिंह, कांस्टेबल सचिन तोमर, कांस्टेबल रविंद्र राणा, कांस्टेबल उवैद, कांस्टेबल सुशील तोमर, हेड कांस्टेबल निर्मल जोशी एवं विनय थपलियाल शामिल रहे।

Comments (0)