logo
Breaking News
● SSP नवनीत सिंह भुल्लर का एक्शन: दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे, हंगामा करने वाले 13 भी गिरफ्तार ● रामनगर में 'विभाग किसान के द्वार' कार्यक्रम आयोजित, किसानों की समस्याओं का होगा घर पर समाधान ● रुड़की में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 980 ग्राम हेरोइन बरामद (देखे वीडियो) ● कांवड़ पटरी पर खौफनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत.. ● गन्ना क्षेत्रफल बढ़ने से विभाग उत्साहित, किसानों को योजनाओं का पारदर्शी लाभ दिलाने के निर्देश ● हरिद्वार में नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब के चार आरोपी गिरफ्तार, ₹84,500 की फर्जी करेंसी बरामद ● हरिद्वार में पांच स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात में परखी गई तैयारियां ● पिरान कलियर दरगाह में ठेके को लेकर विवाद गहराया, दुकानदारों ने ठेका निरस्त करने की उठाई मांग ● गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर जोर: पच्चावाला में किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित ● हरिद्वार में बिजली घर पर आधी रात हंगामा, छह नामजद समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज ● बोडाहेड़ी में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रोन से निगरानी, 51 लोगों पर कानूनी कार्रवाई (देखे वीडियो) ● उत्तराखण्ड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ ● देहरादून पुलिस में सम्मान का पल: दो निरीक्षक बने डीएसपी, कंधों पर सजे नए सितारे ● एचआरडीए पर भ्रष्टाचार और दोहरे मापदंड के आरोप, सुराज सेवादल ने दी जन आंदोलन की चेतावनी(देखे वीडियो) ● दिव्यांगता की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, बहादराबाद पुलिस ने 1.488 किलो गांजे के साथ दबोचा
क्राइम

SSP नवनीत सिंह भुल्लर का एक्शन: दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे, हंगामा करने वाले 13 भी गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 07 Jul 2026, 08:47 PM
SSP नवनीत सिंह भुल्लर का एक्शन: दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे, हंगामा करने वाले 13 भी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में अपराधियों और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सिडकुल पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। थाना सिडकुल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि लोकपाल कार्यालय के बाहर मारपीट और हुड़दंग मचाने वाले 13 लोगों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों, असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर यह स्पष्ट कर दिया कि जनपद में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई राहत नहीं होगी।


दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
12 जून को दर्ज पॉक्सो एक्ट के मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी योगेश सैनी को सुमन नगर गली नंबर-5 स्थित उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से ग्राम काकड़ा, तहसील बुढाना, जिला मुजफ्फरनगर का निवासी है और वर्तमान में रावली महदूद, थाना सिडकुल क्षेत्र में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


लोकपाल कार्यालय के बाहर हंगामा करने वाले 13 गिरफ्तार
दूसरे मामले में लोकपाल कार्यालय के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और सार्वजनिक हुड़दंग की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने और आपस में मारपीट करते रहे तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
इन लोगों को किया गया गिरफ्तार
परवेज, राशिद, अकील अहमद, फिरोज, मोहम्मद अखलद, तौकीर, सोहेल, मुजफ्फर, दाऊद, इंतजार, समी, उस्मान और हाक्कम।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थाना प्रभारी अजय शाह
उपनिरीक्षक मनीषा नेगी
उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान
अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र शाह
हेड कांस्टेबल गजेन्द्र राजपूत
कांस्टेबल कुलदीप सिंह
कांस्टेबल मनीष
कांस्टेबल ऋतेन्द्र
कांस्टेबल प्रदीप

Comments (0)