logo
Breaking News
● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर के वार्ड-1 में बदहाल बिजली व्यवस्था पर सभासद ने उठाई आवाज, जर्जर लाइन बदलने की मांग ● SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, कोतवाली मंगलौर में 63 मालों का निस्तारण ● मोहर्रम पर रुड़की में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब ● यौम-ए-आशूरा पर 'हुसैन सबके हैं' सेवा अभियान सम्पन्न, 10 दिनों तक इंसानियत और भाईचारे का दिया संदेश ● निर्जला एकादशी पर IPS कॉलेज की सराहनीय पहल, राहगीरों को पिलाया शीतल जल ● पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण, किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील ● ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार और छोटा हाथी बरामद ● हरिद्वार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 5.5 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ● उत्तराखंड के हज यात्रियों की सुरक्षित वापसी शुरू, 1081 लौटे, 270 अभी शेष
क्राइम

SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 29 Jun 2026, 02:59 PM
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

लक्सर। हरिद्वार पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के नेतृत्व में एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए लक्सर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर और लोहे की सरिया बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हरिद्वार पुलिस अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग के बेहतर समन्वय, तकनीकी साक्ष्यों तथा पुलिस टीमों की सक्रियता के चलते चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा संभव हो सका। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 28 जून 2026 को चन्द्रशेखर पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ढाढेकी ढाणा मजाहिदपुर, थाना लक्सर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 जून की रात अज्ञात चोर उनके बंद मकान का ताला तोड़कर पानी की मोटर एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर में मुकदमा संख्या 601/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में जांच, सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 28 जून को दो आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। दोनों नशे के आदी हैं और अपनी आवश्यकताओं व नशे की पूर्ति के लिए दिन में बंद मकानों की रेकी कर रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय सलीम पुत्र अशरफ निवासी वार्ड नंबर-8, राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने, लक्सर तथा 19 वर्षीय दीपक पुत्र शेर सिंह निवासी वार्ड नंबर-1, लक्सर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पानी की मोटर और लोहे की सरिया के टुकड़े बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल शमशेर खां, कांस्टेबल अनिल वर्मा तथा होमगार्ड प्रदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments (0)