logo
Breaking News
● गन्ने के खेत में गौकशी की साजिश नाकाम, दो आरोपी दबोचे ● कलियर में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार ● सही पोषण से देश रोशन की राह पर बढ़े आंगनबाड़ी केंद्र ● भगवानपुर में आदित्य राणा हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन नामजद आरोपी हिरासत में ● लंढौरा में गोकशी की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, एक आरोपित गिरफ्तार ● हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचे मौसम अली का सपा कार्यालय पर भव्य स्वागत ● सनराइज पब्लिक स्कूल मुकर्रबपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती ● पिरान कलियर नगर पंचायत में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती ● नाबालिगों के हाथों में दोपहिया वाहन, परिवहन विभाग का चला डंडा; 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल सीज (देखे वीडियो) ● मेले की कहासुनी ने लिया खौफनाक मोड़, विशाल पर चला दी गोली; गंगनहर पुलिस ने आरोपी को दबोचा ● वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर ● झबरेड़ा डबल मर्डर: चार दिन से फरार आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार ● बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खून से सनी कमीज बरामद (देखे वीडियो) ● कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग की कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम ● बड़ी खबर: ऋषिकेश मंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा पल्लेदार, मचा हड़कंप (देखे वीडियो)
उत्तराखंड

सही पोषण से देश रोशन की राह पर बढ़े आंगनबाड़ी केंद्र

✍ Javed Ansari 🕒 03 Oct 2026, 05:02 PM
सही पोषण से देश रोशन की राह पर बढ़े आंगनबाड़ी केंद्र

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महमूदपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मेला एवं सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद यूनुस, सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहजाद और पत्रकार कलीम अहमद सिद्दीकी ने फीता काटकर किया।


इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद यूनुस ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार, बेहतर पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए पोषण संबंधी जानकारी को परिवारों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।
सभासद प्रतिनिधि डॉ. शहजाद ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महालक्ष्मी किट योजना, नंदा गौरा योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी कराई गई। सुपरवाइजर रेखा रानी ने महिलाओं को पौष्टिक आहार, फलों और हरी सब्जियों से मिलने वाले आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी। उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति जागरूक करते हुए उपस्थित महिलाओं को बेटियों के संरक्षण और शिक्षा के लिए शपथ दिलाई।


पोषण मेले के दौरान कुपोषित बच्चों की माताओं की काउंसलिंग की गई और पोषण किट वितरित की गईं। छह माह की आयु पूरी कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया तथा उन्हें दलिया, खीर सहित अन्य अर्धठोस आहार खिलाने की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव के उपाय भी बताए गए।
इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं शबनम, असमा रानी, हिना सिद्दीकी, नरगिस, अतिया जमाल, यासमीन तथा सहायिकाओं जेबा, इशरत जहां, निगहत, सोनम और गजाला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments (0)