logo
Breaking News
● हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचे मौसम अली का सपा कार्यालय पर भव्य स्वागत ● सनराइज पब्लिक स्कूल मुकर्रबपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती ● पिरान कलियर नगर पंचायत में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती ● नाबालिगों के हाथों में दोपहिया वाहन, परिवहन विभाग का चला डंडा; 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल सीज (देखे वीडियो) ● मेले की कहासुनी ने लिया खौफनाक मोड़, विशाल पर चला दी गोली; गंगनहर पुलिस ने आरोपी को दबोचा ● वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर ● झबरेड़ा डबल मर्डर: चार दिन से फरार आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार ● बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खून से सनी कमीज बरामद (देखे वीडियो) ● कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग की कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम ● बड़ी खबर: ऋषिकेश मंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा पल्लेदार, मचा हड़कंप (देखे वीडियो) ● 18 वर्षीय रेहान मंसूरी की सेमीकंडक्टर सेक्टर में एंट्री, ‘माइक्रोनेक्स’ बनाएगा लीड फ्रेम ● पटेलनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: खुखरी, स्मैक, चोरी की साइकिल और सट्टे पर कार्रवाई ● तिथौला में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के 13 लोग घायल, तीन की मौत ● देहरादून से भागकर हरिद्वार पहुंचे युवकों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक, मोबाइल और पर्स ● हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 17 रिक्त पदों पर होगा मतदान
उत्तराखंड

सनराइज पब्लिक स्कूल मुकर्रबपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

✍ Javed Ansari 🕒 02 Oct 2026, 02:04 PM
सनराइज पब्लिक स्कूल मुकर्रबपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

मुकर्रबपुर। सनराइज पब्लिक स्कूल मुकर्रबपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी।


शिक्षकों ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।


इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों को प्रस्तुत किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।


विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

Comments (0)