वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
हरिद्वार, । राष्ट्रीय सहारा के हरिद्वार ब्यूरो चीफ रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा (64) का देहरादून स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। बताया गया कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद कठिन और दुःख की घड़ी है तथा इस समय उनकी संवेदनाएं पूरी तरह शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता जगत में उनके साथियों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को साथी पत्रकारों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।