logo
Breaking News
● लंढौरा में गोकशी की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, एक आरोपित गिरफ्तार ● हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचे मौसम अली का सपा कार्यालय पर भव्य स्वागत ● सनराइज पब्लिक स्कूल मुकर्रबपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती ● पिरान कलियर नगर पंचायत में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती ● नाबालिगों के हाथों में दोपहिया वाहन, परिवहन विभाग का चला डंडा; 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल सीज (देखे वीडियो) ● मेले की कहासुनी ने लिया खौफनाक मोड़, विशाल पर चला दी गोली; गंगनहर पुलिस ने आरोपी को दबोचा ● वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर ● झबरेड़ा डबल मर्डर: चार दिन से फरार आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार ● बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खून से सनी कमीज बरामद (देखे वीडियो) ● कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग की कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम ● बड़ी खबर: ऋषिकेश मंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा पल्लेदार, मचा हड़कंप (देखे वीडियो) ● 18 वर्षीय रेहान मंसूरी की सेमीकंडक्टर सेक्टर में एंट्री, ‘माइक्रोनेक्स’ बनाएगा लीड फ्रेम ● पटेलनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: खुखरी, स्मैक, चोरी की साइकिल और सट्टे पर कार्रवाई ● तिथौला में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के 13 लोग घायल, तीन की मौत ● देहरादून से भागकर हरिद्वार पहुंचे युवकों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक, मोबाइल और पर्स
क्राइम

लंढौरा में गोकशी की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, एक आरोपित गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 02 Oct 2026, 05:07 PM
लंढौरा में गोकशी की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, एक आरोपित गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

मंगलौर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने लंढौरा क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के मुताबिक, कोतवाली मंगलौर को कस्बा लंढौरा क्षेत्र में गोकशी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर उपनिरीक्षक नवीन चौहान पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और दबिश दी। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।


पुलिस का दावा है कि आरोपित के कब्जे से 260 किलोग्राम गोमांस तथा गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। मामले में कोतवाली मंगलौर में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपित
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान सईद पुत्र अकबर, निवासी ग्राम मातावाला हसन बाल, लंढौरा के रूप में हुई है।
बरामदगी
260 किलोग्राम गोमांस
गोकशी करने वाले उपकरण
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन चौहान, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल रघुवीर और कांस्टेबल नितेश शामिल रहे।

Comments (0)