logo
Breaking News
● पिरान कलियर नगर पंचायत में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती ● नाबालिगों के हाथों में दोपहिया वाहन, परिवहन विभाग का चला डंडा; 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल सीज (देखे वीडियो) ● मेले की कहासुनी ने लिया खौफनाक मोड़, विशाल पर चला दी गोली; गंगनहर पुलिस ने आरोपी को दबोचा ● वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर ● झबरेड़ा डबल मर्डर: चार दिन से फरार आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार ● बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खून से सनी कमीज बरामद (देखे वीडियो) ● कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग की कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम ● बड़ी खबर: ऋषिकेश मंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा पल्लेदार, मचा हड़कंप (देखे वीडियो) ● 18 वर्षीय रेहान मंसूरी की सेमीकंडक्टर सेक्टर में एंट्री, ‘माइक्रोनेक्स’ बनाएगा लीड फ्रेम ● पटेलनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: खुखरी, स्मैक, चोरी की साइकिल और सट्टे पर कार्रवाई ● तिथौला में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के 13 लोग घायल, तीन की मौत ● देहरादून से भागकर हरिद्वार पहुंचे युवकों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक, मोबाइल और पर्स ● हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 17 रिक्त पदों पर होगा मतदान ● दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार ● ₹40 का पेट्रोल भरवाया, ₹9,500 लूटे और तमंचा दिखाकर दी गोली मारने की धमकी
उत्तराखंड

पिरान कलियर नगर पंचायत में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

✍ Javed Ansari 🕒 02 Oct 2026, 10:39 AM
पिरान कलियर नगर पंचायत में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।


समारोह के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया।

 उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर पंचायत कर्मियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में नगर पंचायत पिरान कलियर की अध्यक्ष श्रीमती समीना एवं अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान सहित नगर पंचायत के सभासदगण उपस्थित रहे।
ये सभासद रहे मौजूद
समारोह में वार्ड संख्या 01 से अमजद अली, वार्ड संख्या 02 से दिलबाग, वार्ड संख्या 03 से नाजिम त्यागी, वार्ड संख्या 04 से जिनत खातून, वार्ड संख्या 05 से मौo राशिद रहीश, वार्ड संख्या 06 से रेशमा प्रवीन, वार्ड संख्या 07 से जाबिर, वार्ड संख्या 08 से दानिश सिद्दीकी तथा वार्ड संख्या 09 से मेहरुबा उपस्थित रहे।
नगर पंचायत परिवार की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

Comments (0)