दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप से जुड़े मामले में हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश निवासी युवती की शिकायत पर 25 सितंबर को थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की। लगातार दबिश और सुरागरसी के बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से हिरासत में लिया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई तेज की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाए और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच को प्राथमिकता देते हुए गिरफ्तारी के लिए गठित टीमों को सक्रिय किया।
एसपी देहात अभय सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों और संभावित ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली।

थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार दबिश और सुरागरसी के बाद मुखबिर की सूचना पर मुकदमे के मुख्य आरोपी शाहरुख को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र निसार, निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर को मध्य प्रदेश निवासी युवती ने थाना पथरी में प्रार्थना पत्र देकर कुछ व्यक्तियों पर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप लगाए थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना पथरी में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल जयपाल सिंह और कांस्टेबल जयपाल चौहान शामिल रहे।