logo
Breaking News
● पिरान कलियर में जायरीन-श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बने बड़ा भवन, मौसम अली ने अखिलेश यादव के सामने रखी मांग ● पिरान कलियर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगा पोषण मेला, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई ● 30 सितंबर को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती का मौका ● फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर में गूंजा जश्न-ए-गौसुल आजम का पैगाम, रूहानी रंग में रंगा दरबार-ए-साबरी ● Instagram पोस्ट पर बवाल! गुलजार चौधरी व उनके साथी पहुंचे कलियर थाना, दी तहरीर ● दोनों भाइयों ने 13 सोलर लाइटों से पीरपुरा को किया रोशन ● ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली ने 13 सोलर लाइटों से पीरपुरा को किया रोशन ● "सस्ते प्लॉट का सपना कहीं पड़ न जाए भारी, कृषि भूमि पर धड़ल्ले से काटी जा रही कॉलोनियां? ● पिरान कलियर में 23 सितंबर को सजेगी जश्न-ए-गौसुल आजम की महफिल, शाह गाजी मियां होंगे मुख्य अतिथि ● खंडहर बना था चोरी की बाइकों का ठिकाना, पथरी पुलिस ने दबोचे दो आरोपी; 9 स्प्लेंडर बरामद ● प्रेम संबंध में रोड़ा बना गोपाल तो पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा ● 79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज, सेवा बनी समर्पण की साधना ● हरिद्वार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 566 प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह-2026 का आगाज, 1,277 स्नातकों को मिली डिग्री
उत्तराखंड

पिरान कलियर में जायरीन-श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बने बड़ा भवन, मौसम अली ने अखिलेश यादव के सामने रखी मांग

✍ Javed Ansari 🕒 24 Sep 2026, 06:21 PM
पिरान कलियर में जायरीन-श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बने बड़ा भवन, मौसम अली ने अखिलेश यादव के सामने रखी मांग

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। समाजवादी पार्टी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने 22 सितंबर 2026 को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।


मुलाकात के दौरान पिरान कलियर शरीफ में देश-विदेश से आने वाले जायरीन और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए एक बड़े भवन के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। मौसम अली ने अखिलेश यादव को पिरान कलियर के धार्मिक महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि यह विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी धर्मों के लोग बड़ी अकीदत और श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं।


मौसम अली ने कहा कि पिरान कलियर में आने वाले श्रद्धालुओं और जायरीनों को कई बार एक-दो दिन ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की आवश्यकता होती है।

ऐसे में सरकार की ओर से एक बड़े भवन का निर्माण कराया जाए, जहां देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और जायरीन सुविधापूर्वक ठहर सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था होने से पिरान कलियर आने वाले सभी धर्मों के लोगों को लाभ मिलेगा और उन्हें ठहरने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इस मांग को अखिलेश यादव के समक्ष भी रखा।


मौसम अली के अनुसार, इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो केदारनाथ, बदरीनाथ और पिरान कलियर में भवनों के निर्माण के लिए कार्य किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके बाद मौसम अली ने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष सैयद शाकिल अहमद से भी मुलाकात की और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

Comments (0)