logo
Breaking News
● पिरान कलियर में जायरीन-श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बने बड़ा भवन, मौसम अली ने अखिलेश यादव के सामने रखी मांग ● पिरान कलियर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगा पोषण मेला, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई ● 30 सितंबर को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती का मौका ● फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर में गूंजा जश्न-ए-गौसुल आजम का पैगाम, रूहानी रंग में रंगा दरबार-ए-साबरी ● Instagram पोस्ट पर बवाल! गुलजार चौधरी व उनके साथी पहुंचे कलियर थाना, दी तहरीर ● दोनों भाइयों ने 13 सोलर लाइटों से पीरपुरा को किया रोशन ● ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली ने 13 सोलर लाइटों से पीरपुरा को किया रोशन ● "सस्ते प्लॉट का सपना कहीं पड़ न जाए भारी, कृषि भूमि पर धड़ल्ले से काटी जा रही कॉलोनियां? ● पिरान कलियर में 23 सितंबर को सजेगी जश्न-ए-गौसुल आजम की महफिल, शाह गाजी मियां होंगे मुख्य अतिथि ● खंडहर बना था चोरी की बाइकों का ठिकाना, पथरी पुलिस ने दबोचे दो आरोपी; 9 स्प्लेंडर बरामद ● प्रेम संबंध में रोड़ा बना गोपाल तो पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा ● 79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज, सेवा बनी समर्पण की साधना ● हरिद्वार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 566 प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह-2026 का आगाज, 1,277 स्नातकों को मिली डिग्री
उत्तराखंड

पिरान कलियर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगा पोषण मेला, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

✍ Javed Ansari 🕒 24 Sep 2026, 05:52 PM
पिरान कलियर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगा पोषण मेला, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पिरान कलियर क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी रुड़की ग्रामीण वर्षा शर्मा, सभासद नाजिम त्यागी, अमजद मलिक तथा सभासद प्रतिनिधि राशिद अली ने फीता काटकर किया।


इस अवसर पर सीडीपीओ वर्षा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महालक्ष्मी किट योजना, नंदा गौरा योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी लाभार्थियों को बताया गया।


कार्यक्रम के दौरान पिरान कलियर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म कराई गई। वहीं छह माह की आयु पूरी कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। बच्चों को दलिया, खीर सहित अर्ध-ठोस आहार खिलाकर माताओं को शिशुओं के उचित पोषण के संबंध में जानकारी दी गई।
सुपरवाइजर सुमनलता ने महिलाओं को पौष्टिक आहार, फल और हरी सब्जियों से मिलने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को एनीमिया से बचाव के उपाय बताए गए। पोषण मेले में कुपोषित बच्चों की माताओं की काउंसलिंग करने के साथ ही पोषण किट का वितरण भी किया गया।


कार्यक्रम में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत दो से तीन माह की बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हें बेबी किट एवं उपहार दिए गए। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बेटियों को बचाने की शपथ भी दिलाई गई।
आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। वहीं किशोरियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली किशोरियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस मौके पर आंगनबाड़ी शायरा बानो, रेशमा, रुकसार, शबनम, ऊषा, जमीला, सबिया श्यामवती, शमसिदा, नसरीन, तय्यबा, हुस्न जहां, सबिया,नसरीन, शाहिना, पूनम, फिरोज बानो, रजिया, इरम जबीं, सहराज, महराज, शायमा,  महमूदा उपस्थित रही।

Comments (0)