logo
Breaking News
● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो)
उत्तराखंड

पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत

✍ Javed Ansari 🕒 14 Sep 2026, 12:59 PM
पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

मंगलौर/नरसान। नरसान ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा में ग्रामीणों को मच्छरों, कीट-पतंगों एवं अन्य हानिकारक कीड़ों के प्रकोप से बचाने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से कीटनाशक दवा का व्यापक रूप से छिड़काव कराया गया। गांव में बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए यह कदम ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।


ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली एवं इंतजार प्रधान के नेतृत्व में गांव की विभिन्न गलियों, आबादी वाले क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया। छिड़काव के दौरान गांव के उन स्थानों को भी प्राथमिकता दी गई, जहां मच्छरों एवं कीट-पतंगों के पनपने की संभावना अधिक रहती है।


ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में साफ-सफाई और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल है। मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों और विभिन्न प्रकार के कीटों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पंचायत स्तर पर आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। गांव में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई और आवश्यकता के अनुसार दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो।


वहीं, गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव होने से ग्रामीणों ने भी राहत की उम्मीद जताई। ग्रामीणों का कहना है कि मच्छरों और कीट-पतंगों के बढ़ते प्रकोप के कारण काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में पंचायत की ओर से कराया गया दवा का छिड़काव सराहनीय कदम है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली एवं इंतजार प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की समस्याओं को लेकर पंचायत द्वारा इसी तरह लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी गांव में स्वच्छता एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।

Comments (0)