logo
Breaking News
● हरिद्वार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 566 प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह-2026 का आगाज, 1,277 स्नातकों को मिली डिग्री ● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं
क्राइम

हरिद्वार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 566 प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 20 Sep 2026, 06:04 PM
हरिद्वार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 566 प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पथरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम ऐथल क्षेत्र में एक आरोपी को 566 प्रतिबंधित TRAMADOL/ALPRAZOLAM कैप्सूल व गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मेडिकल स्टोर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में नजर आया था और पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास कर रहा था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पथरी प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लिंक रोड, चकरोड, हाईवे और संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम ऐथल में मेडिकल स्टोरों के आसपास चेकिंग करते समय पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पूछताछ और चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।


तलाशी में मिली 566 प्रतिबंधित नशीली दवाएं
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 566 प्रतिबंधित TRAMADOL/ALPRAZOLAM नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद हुईं। बरामद दवाओं के संबंध में आरोपी से पूछताछ की गई, लेकिन वह इनके संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
पुलिस ने आरोपी की पहचान तौफीक पुत्र अल्लादिया, निवासी ग्राम ऐथल, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में की है।
NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 479/2026, धारा 8/22 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नशे के अवैध कारोबार से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों पर निगरानी एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, अपर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल नारायण सिंह और कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

Comments (0)