logo
Breaking News
● 30 सितंबर को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती का मौका ● फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर में गूंजा जश्न-ए-गौसुल आजम का पैगाम, रूहानी रंग में रंगा दरबार-ए-साबरी ● Instagram पोस्ट पर बवाल! गुलजार चौधरी व उनके साथी पहुंचे कलियर थाना, दी तहरीर ● दोनों भाइयों ने 13 सोलर लाइटों से पीरपुरा को किया रोशन ● ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली ने 13 सोलर लाइटों से पीरपुरा को किया रोशन ● "सस्ते प्लॉट का सपना कहीं पड़ न जाए भारी, कृषि भूमि पर धड़ल्ले से काटी जा रही कॉलोनियां? ● पिरान कलियर में 23 सितंबर को सजेगी जश्न-ए-गौसुल आजम की महफिल, शाह गाजी मियां होंगे मुख्य अतिथि ● खंडहर बना था चोरी की बाइकों का ठिकाना, पथरी पुलिस ने दबोचे दो आरोपी; 9 स्प्लेंडर बरामद ● प्रेम संबंध में रोड़ा बना गोपाल तो पति-पत्नी ने रची हत्या की साजिश, हरिद्वार में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा ● 79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज, सेवा बनी समर्पण की साधना ● हरिद्वार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 566 प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह-2026 का आगाज, 1,277 स्नातकों को मिली डिग्री ● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस
उत्तराखंड

30 सितंबर को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती का मौका

✍ Javed Ansari 🕒 24 Sep 2026, 02:08 PM
30 सितंबर को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती का मौका

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार की ओर से 30 सितंबर 2026, बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा।


प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में हरिद्वार जनपद क्षेत्र की लगभग 5 से 6 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। आवश्यकता के अनुसार प्रतिभाग करने वाली कंपनियों की संख्या में बदलाव हो सकता है। मेले के माध्यम से लगभग 200 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।


इन योग्यताओं वाले अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा
रोजगार मेले में राज्य के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक एवं परास्नातक योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। आईटीआई में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और प्लंबर ट्रेड के अभ्यर्थियों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
अभ्यर्थी ये दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 सितंबर को रोजगार मेले में पहुंचते समय अपने साथ सीवी की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा सेवायोजन पंजीयन प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।


प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, हरिद्वार में संपर्क कर सकते हैं।

Comments (0)