logo
Breaking News
● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल
उत्तराखंड

हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 18 Sep 2026, 03:34 PM
हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। देशभर में चर्चित निठारी कांड से जुड़े रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर के सामने एक चाय की दुकान के भीतर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


शहर कोतवाली की सप्त ऋषि पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि लालमाता मंदिर के सामने स्थित चाय की दुकान में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली, निवासी ग्राम मंगरुखाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा के रूप में हुई।


पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र कोली पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था। उसने सप्त सरोवर रोड पर किराये पर चाय का खोखा लिया हुआ था और इसी से अपना जीवन यापन कर रहा था। इसी दुकान के भीतर उसका शव रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
निठारी कांड से जुड़े मामलों में रहा था आरोपित
शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सुरेंद्र कोली निठारी कांड से जुड़े मामलों में आरोपित रहा था। हालांकि, बाद की न्यायिक कार्यवाही में उसे राहत मिली थी। पुलिस के अनुसार, फिलहाल उसकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है।


मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान सुसाइड नोट समेत अन्य संभावित साक्ष्यों की तलाश की, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने मृतक के अल्मोड़ा निवासी स्वजन को घटना की सूचना दे दी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस चाय की दुकान और आसपास के क्षेत्र की जांच करने के साथ ही घटना से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)