logo
Breaking News
● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले
उत्तराखंड

कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश!

✍ Javed Ansari 🕒 15 Sep 2026, 06:07 PM
कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश!

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर/। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलियर पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


STF को सूचना मिली थी कि पिरान कलियर स्थित मोनी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर STF, ड्रग इंस्पेक्टर और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर की नियमानुसार तलाशी ली।
तलाशी में सामने आया नशे के कारोबार का सच
पुलिस टीम को मेडिकल स्टोर के काउंटर के ऊपरी रैक से 1,150 लूज Puroxiwin Spas कैप्सूल बरामद हुए। इसके अलावा Codectus TR कोडीन कफ सिरप की 10 शीशियां भी बरामद की गईं।


पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कैप्सूल ट्रामाडोल के हैं और उन्हें मूल पैकिंग व लेबल हटाकर लूज में बेचा जाता था। आरोपियों के पास इन दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई अभिलेख अथवा चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन भी नहीं मिला।


पुलिस के मुताबिक आरोपी इन दवाओं को नशे के आदी लोगों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे और दोनों मिलकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे।
दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
🔴 कुर्बान अली, पुत्र अब्दुल मजीद, उम्र 40 वर्ष, निवासी महमूदपुर, पिरान कलियर, हरिद्वार।
🔴 आदिल, पुत्र जिन्दा हसन, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुकरपुर, पिरान कलियर, हरिद्वार।
दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 212/2026, धारा 8/22/29 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
💊 1,150 Puroxiwin Spas कैप्सूल
🍾 10 Codectus TR कोडीन कफ सिरप


संयुक्त टीम की कार्रवाई
इस कार्रवाई में STF देहरादून, कोतवाली कलियर पुलिस एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम में निरीक्षक भवानी शंकर पन्त, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, अ0उ0नि0 रामअवतार, हेड कांस्टेबल इसरार, हेड कांस्टेबल माजिद, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल रवि पन्त, ड्रग इंस्पेक्टर विनोद जगुड़ी और ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार हरीश सिंह शामिल रहे।
नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार जारी
कलियर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे कथित नशीली दवाओं के कारोबार के खुलासे के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Comments (0)