logo
Breaking News
● देहरादून से भागकर हरिद्वार पहुंचे युवकों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक, मोबाइल और पर्स ● हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 17 रिक्त पदों पर होगा मतदान ● दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार ● ₹40 का पेट्रोल भरवाया, ₹9,500 लूटे और तमंचा दिखाकर दी गोली मारने की धमकी ● पुश्तैनी संपत्ति के लालच में बेटी ने रची मां की हत्या की साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर वारदात ● सेवा संकल्प अभियान–2026 में अमजद अली ने लिया जनहित में सक्रिय सहभागिता का संकल्प ● गोलियों की गूंज के बीच खुला हैप्पी हत्याकांड का राज, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार ● 40 वर्षों से दुकान पर काबिज बलवीर सिंह चौहान ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत, न्याय की लगाई गुहार ● राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रिहान ने जीता मेडल, अब नेशनल कुश्ती में दिखाएगा दम (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर में जायरीन-श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बने बड़ा भवन, मौसम अली ने अखिलेश यादव के सामने रखी मांग ● पिरान कलियर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगा पोषण मेला, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई ● 30 सितंबर को हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती का मौका ● फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन (देखे वीडियो) ● पिरान कलियर में गूंजा जश्न-ए-गौसुल आजम का पैगाम, रूहानी रंग में रंगा दरबार-ए-साबरी ● Instagram पोस्ट पर बवाल! गुलजार चौधरी व उनके साथी पहुंचे कलियर थाना, दी तहरीर
उत्तराखंड

हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 17 रिक्त पदों पर होगा मतदान

✍ Javed Ansari 🕒 27 Sep 2026, 04:04 PM
हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 17 रिक्त पदों पर होगा मतदान

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिले के बहादराबाद, रुड़की, भगवानपुर, नारसन और लक्सर विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के कुल 17 रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 30 सितंबर से नामांकन शुरू होंगे, जबकि 12 अक्टूबर को मतदान और 14 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी।


राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
उपचुनाव में 14 ग्राम पंचायत सदस्य और तीन ग्राम प्रधान के रिक्त पद शामिल हैं। ये पद मृत्यु, त्यागपत्र, नामांकन न होने तथा न्यायालय के आदेश सहित विभिन्न कारणों से रिक्त हुए हैं।


यह रहेगा निर्वाचन कार्यक्रम
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।


5 अक्टूबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
किस विकासखंड में कितने पद रिक्त
विकासखंडवार रिक्त पदों की बात करें तो बहादराबाद में ग्राम पंचायत सदस्य के 2, रुड़की में 1 ग्राम पंचायत सदस्य, भगवानपुर में 5 ग्राम पंचायत सदस्य और 1 ग्राम प्रधान, नारसन में 3 ग्राम पंचायत सदस्य, जबकि लक्सर में 3 ग्राम पंचायत सदस्य और 2 ग्राम प्रधान के पदों पर चुनाव होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों और विकासखंड अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। चुनाव वाले क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से मतदान और मतगणना से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं भी समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी।

Comments (0)