logo
Breaking News
● बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खून से सनी कमीज बरामद (देखे वीडियो) ● कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग की कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम ● बड़ी खबर: ऋषिकेश मंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा पल्लेदार, मचा हड़कंप (देखे वीडियो) ● 18 वर्षीय रेहान मंसूरी की सेमीकंडक्टर सेक्टर में एंट्री, ‘माइक्रोनेक्स’ बनाएगा लीड फ्रेम ● पटेलनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: खुखरी, स्मैक, चोरी की साइकिल और सट्टे पर कार्रवाई ● तिथौला में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के 13 लोग घायल, तीन की मौत ● देहरादून से भागकर हरिद्वार पहुंचे युवकों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक, मोबाइल और पर्स ● हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 17 रिक्त पदों पर होगा मतदान ● दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार ● ₹40 का पेट्रोल भरवाया, ₹9,500 लूटे और तमंचा दिखाकर दी गोली मारने की धमकी ● पुश्तैनी संपत्ति के लालच में बेटी ने रची मां की हत्या की साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर वारदात ● सेवा संकल्प अभियान–2026 में अमजद अली ने लिया जनहित में सक्रिय सहभागिता का संकल्प ● गोलियों की गूंज के बीच खुला हैप्पी हत्याकांड का राज, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार ● 40 वर्षों से दुकान पर काबिज बलवीर सिंह चौहान ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत, न्याय की लगाई गुहार ● राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रिहान ने जीता मेडल, अब नेशनल कुश्ती में दिखाएगा दम (देखे वीडियो)
उत्तराखंड

कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग की कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

✍ Javed Ansari 🕒 29 Sep 2026, 03:28 PM
कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग की कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका में मंगलवार को GST विभाग की टीम पहुंचने से होटल परिसर में हलचल मच गई। अधिकारियों की टीम ने होटल के रिकॉर्ड, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू की। इस दौरान कुछ दस्तावेज टीम द्वारा अपने कब्जे में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। होटल कर्मचारियों से भी संचालन और वित्तीय रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी ली जा रही है।


होटल अशोका पूर्व महापौर एवं कांग्रेस नेता अनीता शर्मा का बताया जा रहा है। उनके पति अशोक शर्मा कांग्रेस से दो बार सभासद रह चुके हैं और वर्तमान में हरिद्वार विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदारों में शामिल बताए जाते हैं। अशोक शर्मा सत्तारूढ़ दल के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं।


GST विभाग की टीम द्वारा होटल में उपलब्ध रजिस्टर, दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। टीम होटल के कर्मचारियों से भी आवश्यक जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में काफी देर तक गतिविधियां बनी रहीं।


हालांकि, GST विभाग की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि होटल में की गई कार्रवाई किस शिकायत, जांच या विशेष बिंदु के आधार पर की जा रही है। इसलिए फिलहाल कार्रवाई के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
बताया जा रहा है कि GST टीम की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई के पीछे क्या वजह थी और जांच में अधिकारियों को क्या तथ्य मिले। विभाग की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Comments (0)