logo
Breaking News
● नाबालिगों के हाथों में दोपहिया वाहन, परिवहन विभाग का चला डंडा; 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल सीज (देखे वीडियो) ● मेले की कहासुनी ने लिया खौफनाक मोड़, विशाल पर चला दी गोली; गंगनहर पुलिस ने आरोपी को दबोचा ● वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर ● झबरेड़ा डबल मर्डर: चार दिन से फरार आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार ● बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खून से सनी कमीज बरामद (देखे वीडियो) ● कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग की कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम ● बड़ी खबर: ऋषिकेश मंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा पल्लेदार, मचा हड़कंप (देखे वीडियो) ● 18 वर्षीय रेहान मंसूरी की सेमीकंडक्टर सेक्टर में एंट्री, ‘माइक्रोनेक्स’ बनाएगा लीड फ्रेम ● पटेलनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: खुखरी, स्मैक, चोरी की साइकिल और सट्टे पर कार्रवाई ● तिथौला में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के 13 लोग घायल, तीन की मौत ● देहरादून से भागकर हरिद्वार पहुंचे युवकों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक, मोबाइल और पर्स ● हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 17 रिक्त पदों पर होगा मतदान ● दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार ● ₹40 का पेट्रोल भरवाया, ₹9,500 लूटे और तमंचा दिखाकर दी गोली मारने की धमकी ● पुश्तैनी संपत्ति के लालच में बेटी ने रची मां की हत्या की साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर वारदात
क्राइम

मेले की कहासुनी ने लिया खौफनाक मोड़, विशाल पर चला दी गोली; गंगनहर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

✍ Javed Ansari 🕒 01 Oct 2026, 05:12 PM
मेले की कहासुनी ने लिया खौफनाक मोड़, विशाल पर चला दी गोली; गंगनहर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। मेले में हुई कहासुनी और हाथापाई की रंजिश ने उस वक्त खौफनाक मोड़ ले लिया, जब एक युवक ने कथित तौर पर विशाल नाम के युवक पर तमंचे से गोली चला दी। हत्या के प्रयास के इस मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय आरोपी को गंगनहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद मामले में आर्म्स एक्ट की संबंधित धारा भी बढ़ाई गई है।


एसपी देहात अभय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 30 सितंबर को वादी विशाल पुत्र प्रवीण कुमार, निवासी पनियाला चंदापुर, कोतवाली गंगनहर ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमे से संबंधित आरोपी साहिब पुत्र दिलदारा, निवासी पनियाला चंदापुर, कोतवाली गंगनहर, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।
मेले में हुई कहासुनी के बाद बढ़ी रंजिश
पूछताछ में आरोपी साहिब ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर को दिन के समय मेले में विशाल और उसके भाइयों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हुई थी। इस दौरान उसके भाई को चोट लगी थी। आरोपी के मुताबिक इसी दौरान उसके साथ भी गाली-गलौज की गई थी।


आरोपी ने पुलिस को बताया कि बाद में विशाल की गाड़ी उसके सामने से आई। सड़क किनारे चाउमीन का ठेला लगा होने के कारण गाड़ी धीमी हुई और विशाल उसके सामने आ गया। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने तमंचे से विशाल को जान से मारने की नीयत से गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।


इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में एसएसआई धर्मेन्द्र राठी, उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल प्रभाकर, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल देवेश, कांस्टेबल आशीष शर्मा (सीआईयू रुड़की) और कांस्टेबल महीपाल (सीआईयू रुड़की) शामिल रहे।

Comments (0)