logo
Breaking News
● बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खून से सनी कमीज बरामद (देखे वीडियो) ● कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग की कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम ● बड़ी खबर: ऋषिकेश मंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा पल्लेदार, मचा हड़कंप (देखे वीडियो) ● 18 वर्षीय रेहान मंसूरी की सेमीकंडक्टर सेक्टर में एंट्री, ‘माइक्रोनेक्स’ बनाएगा लीड फ्रेम ● पटेलनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: खुखरी, स्मैक, चोरी की साइकिल और सट्टे पर कार्रवाई ● तिथौला में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के 13 लोग घायल, तीन की मौत ● देहरादून से भागकर हरिद्वार पहुंचे युवकों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक, मोबाइल और पर्स ● हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 17 रिक्त पदों पर होगा मतदान ● दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार ● ₹40 का पेट्रोल भरवाया, ₹9,500 लूटे और तमंचा दिखाकर दी गोली मारने की धमकी ● पुश्तैनी संपत्ति के लालच में बेटी ने रची मां की हत्या की साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर वारदात ● सेवा संकल्प अभियान–2026 में अमजद अली ने लिया जनहित में सक्रिय सहभागिता का संकल्प ● गोलियों की गूंज के बीच खुला हैप्पी हत्याकांड का राज, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार ● 40 वर्षों से दुकान पर काबिज बलवीर सिंह चौहान ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत, न्याय की लगाई गुहार ● राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रिहान ने जीता मेडल, अब नेशनल कुश्ती में दिखाएगा दम (देखे वीडियो)
क्राइम

बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खून से सनी कमीज बरामद (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 29 Sep 2026, 03:45 PM
बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खून से सनी कमीज बरामद (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

बहादराबाद। शांतरशाह के बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में से एक को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक को सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र स्थित छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और खून से सनी कमीज बरामद की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मुदस्सिर और शादाब के साथ मिलकर हैप्पी की हत्या करने की बात बताई है।
14 सितंबर को हुई थी गोली मारकर हत्या
14 सितंबर को पतंजलि रोड स्थित देव धर्मकांटा, शांतरशाह के पास 28 वर्षीय हैप्पी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के भाई कपिल निवासी शांतरशाह की तहरीर पर कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में पतारसी और सुरागरसी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल आरोपी इस्तकार फतेहपुर थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र स्थित छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर वहां मौजूद इस्तकार उर्फ इस्तयाक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और खून से सनी कमीज बरामद की गई।
पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बता रही पुलिस
पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में इस्तकार उर्फ इस्तयाक एक युवती को भगाकर ले गया था। इस संबंध में थाना जनकपुरी, सहारनपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक इस्तकार को शक था कि उक्त मामले में हैप्पी ने पुलिस की मुखबिरी की थी, जिसके चलते दोनों के बीच रंजिश हो गई थी। जेल से बाहर आने के बाद इस्तकार कथित रूप से स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। आरोप है कि हैप्पी उसे स्मैक बेचने के मामले में पुलिस से पकड़वाने की धमकी देता था।


रेकी के बाद 14 सितंबर को वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार लगातार मिल रही धमकियों और पैसों की मांग से परेशान होकर इस्तकार अपने परिवार के साथ पहले कलियर और बाद में सहारनपुर चला गया था। हालांकि वह चोरी-छिपे शांतरशाह आता-जाता रहा।
पुलिस का कहना है कि इसी दौरान इस्तकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हैप्पी की हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने 12 सितंबर को घटनास्थल की रेकी की और इसके बाद 14 सितंबर को हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी।
मुठभेड़ में एक आरोपी पहले हो चुका है गिरफ्तार
गौरतलब है कि तीन दिन पहले बहादराबाद पुलिस ने हैप्पी हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा था। पुलिस ने अब फरार आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे अधिकारी एवं कर्मचारी
अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बहादराबाद
अशोक सिरसवाल, एसएसआई, कोतवाली बहादराबाद
विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली बहादराबाद
अजय कुमार, प्रभारी चौकी शांतरशाह, कोतवाली बहादराबाद
उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, कोतवाली बहादराबाद
हेड कांस्टेबल राजवर्धन, कोतवाली बहादराबाद
कांस्टेबल विकास थापा, कोतवाली बहादराबाद
कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी, कोतवाली बहादराबाद

Comments (0)