logo
Breaking News
● गन्ने के खेत में गौकशी की साजिश नाकाम, दो आरोपी दबोचे ● कलियर में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार ● सही पोषण से देश रोशन की राह पर बढ़े आंगनबाड़ी केंद्र ● भगवानपुर में आदित्य राणा हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन नामजद आरोपी हिरासत में ● लंढौरा में गोकशी की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, एक आरोपित गिरफ्तार ● हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचे मौसम अली का सपा कार्यालय पर भव्य स्वागत ● सनराइज पब्लिक स्कूल मुकर्रबपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती ● पिरान कलियर नगर पंचायत में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती ● नाबालिगों के हाथों में दोपहिया वाहन, परिवहन विभाग का चला डंडा; 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल सीज (देखे वीडियो) ● मेले की कहासुनी ने लिया खौफनाक मोड़, विशाल पर चला दी गोली; गंगनहर पुलिस ने आरोपी को दबोचा ● वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर ● झबरेड़ा डबल मर्डर: चार दिन से फरार आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार ● बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खून से सनी कमीज बरामद (देखे वीडियो) ● कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग की कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम ● बड़ी खबर: ऋषिकेश मंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा पल्लेदार, मचा हड़कंप (देखे वीडियो)
क्राइम

गन्ने के खेत में गौकशी की साजिश नाकाम, दो आरोपी दबोचे

✍ Javed Ansari 🕒 03 Oct 2026, 06:41 PM
गन्ने के खेत में गौकशी की साजिश नाकाम, दो आरोपी दबोचे

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

लक्सर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की लगातार कार्रवाई का असर दिखाई दे रहा है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही चेकिंग एवं गश्त के दौरान लक्सर पुलिस ने ग्राम रणसूरा के पास गन्ने के खेत से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौवंश को गन्ने के खेत में ले गए थे और वहां गौकशी करने की तैयारी में थे। पुलिस टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर दोनों को दबोच लिया। मौके से एक जीवित गौवंश और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस की तत्परता से बची गौवंश की जान
3 अक्टूबर 2026 को लक्सर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम रणसूरा के निकट गन्ने के खेत में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। टीम ने मौके से साजिद पुत्र मुस्तकीम और सोहेब पुत्र मुमताज, निवासी ग्राम रणसूरा, को पकड़ लिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते गौकशी की कथित तैयारी को समय रहते रोक दिया गया और जीवित गौवंश को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।


दोनों आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साजिद के खिलाफ वर्ष 2021 से 2026 तक गौवंश संरक्षण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी सोहेब के खिलाफ भी पूर्व में गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज
मामले में कोतवाली लक्सर में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
• एक जीवित गौवंश (गाय)
• गौकशी के उपकरण


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
व0उ0नि0 राकेश बिष्ट, उ0नि0 दीपक चौधरी, उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी, हे0कानि0 पंचम प्रकाश, हे0का0 अरविन्द रावत, हे0कानि0 मनोज मिनान, हे0कानि0 आशीष पाण्डे एवं कानि0 कपिल देव।

Comments (0)