logo
Breaking News
● गन्ने के खेत में गौकशी की साजिश नाकाम, दो आरोपी दबोचे ● कलियर में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार ● सही पोषण से देश रोशन की राह पर बढ़े आंगनबाड़ी केंद्र ● भगवानपुर में आदित्य राणा हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन नामजद आरोपी हिरासत में ● लंढौरा में गोकशी की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, एक आरोपित गिरफ्तार ● हरिद्वार से मुजफ्फरनगर पहुंचे मौसम अली का सपा कार्यालय पर भव्य स्वागत ● सनराइज पब्लिक स्कूल मुकर्रबपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती ● पिरान कलियर नगर पंचायत में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती ● नाबालिगों के हाथों में दोपहिया वाहन, परिवहन विभाग का चला डंडा; 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल सीज (देखे वीडियो) ● मेले की कहासुनी ने लिया खौफनाक मोड़, विशाल पर चला दी गोली; गंगनहर पुलिस ने आरोपी को दबोचा ● वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर ● झबरेड़ा डबल मर्डर: चार दिन से फरार आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार ● बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खून से सनी कमीज बरामद (देखे वीडियो) ● कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग की कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम ● बड़ी खबर: ऋषिकेश मंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा पल्लेदार, मचा हड़कंप (देखे वीडियो)
क्राइम

भगवानपुर में आदित्य राणा हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन नामजद आरोपी हिरासत में

✍ Javed Ansari 🕒 03 Oct 2026, 02:21 PM
भगवानपुर में आदित्य राणा हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन नामजद आरोपी हिरासत में

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। भगवानपुर में आदित्य उर्फ आदि राणा हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने 48 घंटे के भीतर किया खुलासा । पुलिस ने मामले में नामजद तीन आरोपियों को इमली रोड टोल प्लाजा के पास से घेराबंदी कर हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार किए गए प्रयासों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।


पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 को सागर पुत्र रविन्द्र राणा निवासी भगवानपुर ने कोतवाली भगवानपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अनिल शर्मा, राहुल शर्मा और रोहित शर्मा उर्फ लक्की ने उसके भाई आदित्य उर्फ आदि राणा को अपने घर बुलाकर देशी तमंचे से फायर कर उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली भगवानपुर में मु0अ0सं0 410/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, विवाद को खत्म करने के उद्देश्य से आरोपियों ने आदित्य को अपने घर बुलाया था, जहां कथित तौर पर तीनों ने एक राय होकर घटना को अंजाम दिया।


घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर द्वारा चार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल के अलावा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया।


पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर तीनों नामजद आरोपियों को इमली रोड टोल प्लाजा के पास से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिरासत में लिए गए आरोपी
अनिल शर्मा पुत्र रामपाल
राहुल शर्मा पुत्र अनिल शर्मा
रोहित शर्मा उर्फ लक्की पुत्र अनिल शर्मा
तीनों निवासी प्रताप कॉलोनी, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार बताए गए हैं।
यह रही पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक रितेश साह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट, उपनिरीक्षक मुकेश दत्त नौटियाल, उपनिरीक्षक बलराम जोशी, अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, हेड कांस्टेबल विपिन शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार तथा कांस्टेबल सुशील तोमर पुलिस टीम में शामिल रहे।

Comments (0)