कलियर में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिरान कलियर क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी इमाम साहब की दरगाह के निकट एक घेर में बिना लाइसेंस अवैध रूप से पशु कटान करते हुए पकड़े गए। मौके से करीब 230 किलो भैंसवंशीय पशु मांस तथा पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गौकशी, पशु तस्करी और अवैध पशु कटान की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल रेंज हरिद्वार और कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को इमाम साहब की दरगाह के पास एक घेर में दो व्यक्ति अवैध रूप से पशु कटान करते हुए मिले।

मौके से पुलिस ने करीब 230 किलो भैंसवंशीय पशु मांस के साथ एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक सुवा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 244/2026, धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. आजाद पुत्र शफी, निवासी वार्ड नंबर 01, कलियर, कोतवाली कलियर, हरिद्वार, उम्र 38 वर्ष।
2. मोबिन पुत्र निन्ना, निवासी मोहल्ला कस्साबान, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार, उम्र 45 वर्ष।
बरामदगी
- करीब 230 किलो भैंसवंशीय पशु मांस
- 01 कुल्हाड़ी
- 02 छुरी
- 01 सुव
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक शरद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, हेड कांस्टेबल पूरन सिंह दानू, कांस्टेबल बृजकिशोर, कांस्टेबल राजेन्द्र, कांस्टेबल प्रवीन कुमार, महिला कांस्टेबल लखमीरी तथा उत्तराखंड गोवंश संरक्षण गढ़वाल परिक्षेत्र रोशनाबाद हरिद्वार से कांस्टेबल प्रकाश मनराल और कांस्टेबल प्रदीप सिंह, थाना कलियर शामिल रहे।
