logo
Breaking News
● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल
प्रशासन

दरगाह कार्यालय की सील तोड़कर दुकान पर अवैध कब्जा, ठेकेदार पर गंभीर आरोप

✍ Javed Ansari 🕒 19 Jun 2026, 01:41 PM
दरगाह कार्यालय की सील तोड़कर दुकान पर अवैध कब्जा, ठेकेदार पर गंभीर आरोप

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर । कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दरगाह प्रशासन द्वारा सील की गई दुकान नंबर 03 को अवैध रूप से खोलकर उस पर कब्जा कर लिया गया। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय निवासी सुहेल पुत्र साबिर ने प्रबंधक/तहसीलदार दरगाह को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।


शिकायत के अनुसार, कुछ दिन पहले अकाउंटेंट और सुपरवाइजर द्वारा दुकान नंबर 03 को विधिवत सील किया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बिना किसी टेंडर प्रक्रिया और बिना प्रशासनिक अनुमति के ठेकेदार सलीम मकोया ने सील तोड़कर दुकान पर कब्जा कर लिया।


जब यह मामला दरगाह कार्यालय पहुंचा, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने साफ तौर पर कहा कि इस कब्जे के लिए न तो कोई अनुमति दी गई है और न ही प्रबंधक या संयुक्त मजिस्ट्रेट की ओर से कोई आदेश जारी हुआ है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कार्य किया गया।


शिकायतकर्ता ने इसे पूरी तरह गैर-कानूनी बताते हुए ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति कानून की अवहेलना करने की हिम्मत न करे।
⚖️ अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाता है और दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है।

Comments (0)