logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
दुर्घटना

उत्तराखंड में दो बड़ी घटनाएं: स्कूल में खून से सना रिश्ता, हरिद्वार में आसमानी आफत; दो जिलों से आई दिल दहला देने वाली खबर..!

✍ Javed Ansari 🕒 18 Jul 2026, 10:06 PM
उत्तराखंड में दो बड़ी घटनाएं: स्कूल में खून से सना रिश्ता, हरिद्वार में आसमानी आफत; दो जिलों से आई दिल दहला देने वाली खबर..!

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

देहरादून/बागेश्वर/हरिद्वार। शनिवार का दिन उत्तराखंड के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई दो बड़ी घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। बागेश्वर जिले में एक सरकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है।


बागेश्वर में स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य की निर्मम हत्या, आरोपी की तलाश जारी
बागेश्वर जिले की काफलीगैर तहसील स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56 वर्ष) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोप विद्यालय में हाल ही में स्थानांतरित होकर आए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (बड़े बाबू) पर लगाया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।


हरिद्वार में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
उधर हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला मजबता गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई।


मृतकों की पहचान नजीन सिंह (50 वर्ष), निवासी डालूवाला मजबता तथा रणधीर (55 वर्ष), निवासी खाला टीरा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ग्रामीण खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे दोनों व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस कर रही दोनों मामलों की जांच
बागेश्वर हत्याकांड में पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, वहीं हरिद्वार में आकाशीय बिजली से हुई मौत के मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है। दोनों घटनाओं ने पूरे उत्तराखंड को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Comments (0)