logo
Breaking News
● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो)
क्राइम

कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 14 Sep 2026, 01:52 PM
कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

कलियर। कोतवाली कलियर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक दिन पहले कलियर स्थित टीन शैड से बाइक चोरी की थी और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक खराब हो गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कलियर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धनौरी एनआईसी तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को नफीस पुत्र सादाक निवासी बढ़ेड़ी राजपुताना, थाना बहादराबाद ने कलियर पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK17L-5423 को अज्ञात चोरों ने कलियर टीन शैड से चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 208/26, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशिक पुत्र शौकत, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नशे की पूर्ति के लिए चोरी करने की बात भी बताई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले-लाल रंग की बजाज CT 100 मोटरसाइकिल UK17L-5423 बरामद की है। मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन, हेड कांस्टेबल 271 इसरार अली और हेड कांस्टेबल माजिद खान की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Comments (0)