logo
Breaking News
● आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह-2026 का आगाज, 1,277 स्नातकों को मिली डिग्री ● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह
क्राइम

मां के कथित प्रेमी को बेटी ने देखा तो मचा बवाल, नाबालिग से मारपीट का आरोप; पति पर भी हुआ हमला

✍ Javed Ansari 🕒 20 Jun 2026, 05:32 PM
मां के कथित प्रेमी को बेटी ने देखा तो मचा बवाल, नाबालिग से मारपीट का आरोप; पति पर भी हुआ हमला

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

 शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी 13 वर्षीय बेटी ने अपनी मां को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद बच्ची के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई।


बेटी ने खोला राज, तो हुई मारपीट
पीड़ित कर्मचारी के अनुसार, 12 जून की सुबह वह ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने कथित रूप से अपने परिचित भूपेंद्र को घर बुलाया। आरोप है कि जब दोनों घर के एक कमरे में मौजूद थे, तभी उनकी 13 वर्षीय बेटी वहां पहुंच गई। बेटी द्वारा शोर मचाने पर उसकी मां और कथित प्रेमी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी।


दादी के सामने आई पूरी सच्चाई
बताया गया कि बच्ची के शोर सुनकर उसकी दादी मौके पर पहुंच गईं। बाद में परिवार द्वारा पूछताछ किए जाने पर नाबालिग ने पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जब उसने अपनी पत्नी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो एक अज्ञात नंबर से उसे धमकी भरा कॉल आया।


स्कूल के पास पति पर हमला करने का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि अगले दिन शाम को जब वह सेक्टर-4 स्थित विद्या मंदिर स्कूल के पास से गुजर रहा था, तभी भूपेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और हेलमेट से उसके सिर पर हमला कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
रानीपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Comments (0)